
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच संबंधों में एक बार फिर सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है। दोनों देशों के बीच डायरेक्ट उड़ानों की सेवा जल्द ही फिर से शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भी दोबारा शुरू कर दी गई है।
बॉर्डर मैनेजमेंट को लेकर भी अहम सफलता मिली है, जिससे सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता कायम हुई है। दोनों देशों के बीच संवाद और सहयोग के नए दौर की यह शुरुआत मानी जा रही है, जो आने वाले समय में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती दे सकती है।
About The Author
Views:0





