
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
नगराम के करोरा निवासी धीरज कुमार पुत्र राजाराम के परिवार पर आशा दर्जन से अधिक दबंगों ने बोला हमला।
पीड़ित का आरोप है कि सोमवार सुबह पड़ोसी डब्बू पाल व होरीलाल प्रजापति समेत आधा दर्जन लोगों ने उनके पिता को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शिकायत पत्र में धीरज ने बताया कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से लैस होकर घर में घुसकर परिवार पर हमला बोला और बुरी तरह से पीटा।
हमले में महिलाओं व परिजनों को गंभीर चोटें आई हैं।
आरोप है कि विपक्षियों ने गालियां देते हुए जान से मार डालने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने थाना नगराम पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
About The Author
Views:0








