
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
दिल्ली: देहरादून एक्सप्रेस वे पर रील बनाने के चक्कर में दो युवकों की जान चली गई। दोनों युवक बाइक पर रील शूट कर रहे थे, तभी उनकी बाइक्स आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि रील बनाने का यह पागलपन आखिर कब रुकेगा। रील अब सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि खतरनाक नशा बन चुका है, जिसके लिए जागरूकता और सख्त कदम दोनों की सख्त ज़रूरत है।





