
- रिपोर्ट: विक्रांत चौधरी
अलीगढ: थाना हरदुआगंज के गांव कोंडरा निवासी प्रोपर्टी डीलर सोनू चौधरी की बाइक सवार हमलावरो ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।आरोपियो को पकडने के लिए थाना हरदुआगंज पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई थी। पुलिस को 4 अगस्त की रात्रि में थाना हरदुआगंज पुलिस द्वारा एक बदमाश को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार 25 जुलाई को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ग्राम कोंडरा में प्रोपर्टी डीलर सोनू चौधरी की गाँव के बाहर ही दिन दहाडे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, इस घटना के खुलासे के लिये थाना हरदुआगंज व जनपद अलीगढ़ की क्राइम ब्रांच आदि कई टीमें कार्य कर रही थी, आज एक सूचना प्राप्त हुई कि एक घटना से सम्बन्धित एक शूटर बहरामगढ़ी बम्बा की तरफ आने वाला है जिसमें हरदुआगंज की पुलिस टीम बदमाश को पकड़ने के लिये लगी हुई थी।

बदमाश को पकडने के प्रयास में बदमाश द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमें बदमाश शिवा पुत्र मोहन निवासी तालसपुर थाना महुआखेड़ा घायल हो गया।जिसे चिकित्सीय उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल रवाना कराया गया तथा मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करायी गई, मौके पर शांति है, अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।





