
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और सामयिक विषयों पर विशेष चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात देश के वर्तमान हालात और नीति-निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श के दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है।
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बीच यह नियमित संवाद का हिस्सा है, जिसमें शासन से जुड़ी प्रमुख बातों पर विचार साझा किए जाते हैं।








