
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार में यहां मनसा देवी मंदिर में अचानक से भगदड़ मच गई, इससे 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं, बचाव कार्य जारी है।
सावन का महीना होने के चलते हरिद्वार में शिभक्तों का तांता लगा हुआ है। आज सुबह मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ी थी, ऊपर से मानसून की बारिश हो रही है जिसके चलते सड़कों पर पानी और फिसलन है। मंदिर तक जाने का रास्ता ऊंचाई पर खड़ी चढ़ाई वाला और संकरा है।
कहा जा रहा है कि एक व्यक्ति सीढ़ियों पर फिसला जिसके बाद कई व्यक्ति फिसलते चले गए, इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू हुए और भगदड़ मच गई।
About The Author
Views:0





