
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला से लूटे गए आईफोन की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। महिला अपोलो अस्पताल से बाराविरवा रोड पर पैदल जा रही थी, तभी बाइक सवार लुटेरे ने उसका आईफोन छीन लिया और फरार हो गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा गया आईफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस की इस तेज कार्रवाई की इलाके में सराहना हो रही है।
About The Author
Views:0





