
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लंदन में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या और ललित मोदी का मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पार्टी में दुनियाभर से केवल 300 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया था।
वीडियो में दोनों भगोड़े पार्टी में गाना गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं, जिनके साथ वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल भी दिखे। बता दें कि विजय माल्या पर भारत में 9,000 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट का आरोप है और वह कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए लंबे समय से विदेश में है। वहीं, ललित मोदी पर आईपीएल में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की आलोचना हो रही है।





