फर्जी रजिस्ट्री कर मकान और दुकान हड़पने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ में मकानों और दुकानों की फर्जी रजिस्ट्री कर हड़पने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। यह वही गैंग है जिसने एक आईएएस अधिकारी के परिवार की संपत्ति भी हड़प ली थी। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के कई और सदस्य गिरफ्तार किए जाएंगे।
एसटीएफ के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस गिरोह के तार कथित रूप से एक सेक्युलर दल के सस्ते चाणक्य से जुड़े हैं। गिरोह की गिरफ्तारी से कई और राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।
About The Author
Views:0





