
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। चंदौली अलीनगर थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 7.424 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरपीएफ से मिली सूचना के आधार पर 27 जुलाई को डीएफसीसीआईएल लाइन के पास एक व्यक्ति को हैंडबैग और पिट्ठू बैग में गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्सव सिंह (28 वर्ष) निवासी ग्राम खड़ेहरा, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 7.424 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 469/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बिहार से गांजा लाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचता था। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने की।




