
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में भारत द्वारा किए गए सैन्य अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट कहा, “हमने सिर्फ उन्हीं को मारा है जिन्होंने हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या की थी। हमने किसी निर्दोष को नहीं छुआ है।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई हनुमान जी के आदर्शों से प्रेरित थी – सहनशीलता में संयम और अन्याय के खिलाफ कठोर प्रहार।
राजनाथ सिंह ने कहा, “हनुमान जी ने भी तब तक लंका नहीं जलाई जब तक सीता माता को कष्ट नहीं हुआ। हमने भी संयम बरता, लेकिन जब हमारे मासूमों पर हमला हुआ, तो हमने जवाब दिया।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत युद्ध नहीं, शांति चाहता है, लेकिन अगर देश की एकता और नागरिकों की सुरक्षा को चुनौती दी गई, तो जवाब भी उसी स्तर पर दिया जाएगा।




