
-रोडवेज चौकी प्रभारी विकास सिंह का बेहतरीन गुड वर्क
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
Varanasi: बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन और शहर घूमने आए पश्चिम बंगाल के एक दंपत्ति की 2 साल 9 महीने की छोटी बेटी आज सुबह खो गई थी। लेकिन वाराणसी पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्ची महज दो घंटे में सुरक्षित मिल गई।
आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे चौकी रोडवेज क्षेत्र में यह घटना हुई। कटवा कालेज माटपारा, थाना कटवा, जिला पूर्व बर्धमान (पश्चिम बंगाल) निवासी प्रशांत कुमार रॉय और उनकी पत्नी अपनी बेटी आराध्या रॉय के साथ वाराणसी आए थे। अचानक मासूम आराध्या नज़रों से ओझल हो गई। परेशान माता-पिता ने तुरंत चौकी रोडवेज पर शिकायत दर्ज कराई।
चौकी प्रभारी विकास सिंह और उनकी टीम ने बिना देर किए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। कुशलता और तेज़ी से काम करते हुए पुलिस ने महज दो घंटे के अंदर छोटी आराध्या को सुरक्षित बरामद कर लिया और माता-पिता को सौंप दिया।
बच्ची मिलने के बाद खुशी से गदगद दंपत्ति विकास सिंह और वाराणसी पुलिस को बार-बार धन्यवाद देते रहे। उन्होंने कहा, “थैंक्यू, थैंक्यू, थैंक्यू!!!” पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ एक परिवार को बड़ी राहत दी, बल्कि पर्यटकों के बीच भी वाराणसी पुलिस की छवि को और मजबूत किया।





