
ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ: इस बार विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा और 5 मार्च तक चलेगा। 16 दिन तक चलने वाले सत्र के हंगामेदार होने के असार हैं। हालांकि सदन को शांतिपूर्ण चलाने के लिए कवायद की जा रही है। 18 फरवरी को सत्र की शुरुआत विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण से होगा।
प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर इस बार विपक्ष ने सदन में सरकार को खेलने की रणनीति बनाई है। मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा के तरफ जीत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आक्रामक तेवरों को देखते हुए साफ है कि इस मुद्दे पर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष में खींचातानी होनी की पूरी संभावना है
About The Author
Views:0





