
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: महिला ने क्रिकेटर विप्रज निगम के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। जानकारी के अनुसार, किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा महिला को ब्लैकमेल किया जा रहा था। ब्लैकमेलर ने महिला पर विप्रज निगम को फंसाने के लिए दबाव बनाया और फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
महिला ने लखनऊ के विभूति खंड थाने में तहरीर देकर बताया कि उस पर क्रिकेटर को ब्लैकमेल करने का दबाव बनाया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, कुछ पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी भी इस मामले में पैसे ऐंठने का दबाव बना रहे हैं।




