
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने दैनिक जागरण के पत्रकार विवेक त्यागी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की शिकायत पर की गई है।
GDA का आरोप है कि पत्रकार ने फर्जी नाम से ईमेल ID बनाकर झूठी शिकायतें दर्ज कराईं और इसके बाद पैसे की मांग की। इस मामले में विकास प्राधिकरण ने FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्रकार को हिरासत में लिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को खंगाला जा रहा है। वहीं पत्रकार संगठनों में इस कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।





