
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
काठमांडू: नेपाल में अंतरिम सरकार के नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं में नया मोड़ आया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम के बाद अब Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व प्रमुख कुलमान घिसिंग को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तावित किया है। प्रदर्शनकारियों ने 54 वर्षीय कुलमान को “देशभक्त और सबका चहेता” बताते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
यह बदलाव तब सामने आया जब सुशीला कार्की की उम्र और संवैधानिक पात्रता को लेकर कुछ प्रदर्शनकारी समूहों ने आपत्ति जताई। कुलमान घिसिंग, जिन्हें 2016 में नेपाल के बिजली संकट को हल करने का श्रेय दिया जाता है, अब अंतरिम सरकार के नेतृत्व के लिए मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।




