
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक सरकारी डॉक्टर की कार में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक डॉक्टर की पहचान सवाई माधोपुर जिले के निवासी डॉ. विनोद मीणा (40 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना के अनुसार, डॉक्टर विनोद मीणा की कार अनियंत्रित होकर एक दुकान से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और धुआं निकलने लगा। कार दुकान के बीच फंसी होने के कारण दरवाजे नहीं खुल पाए और डॉक्टर समय पर बाहर नहीं निकल सके।
दमकल विभाग को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।





