
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: थाना गाजीपुर के क्षेत्र में आने वाली चौकियों में से दो चौकियों को करवाई ना करने में महारथ हासिल है। क्योंकि पॉलीटेक्निक चौकी के अंतर्गत हो रहे अवैध कार्यों कोखबरों द्वारा लगातार अवगत कराने के बाद भी कोई करवाई नहीं की गई। क्योंकि जिम्मेदारों ने कुछ कहा नहीं और चौकी इंचार्ज जिम्मेदारी समझे नहीं।
वहीं दूसरी तरफ HÀL चौकी इंचार्ज साहेब भी खुले में शराब पिलाने के मामले में पॉलीटेक्निक चौकी इंचार्ज के मुकाबले में काफी आगे चल रहे हैं।इन्होंने तो प्रेरणा पार्क को शराबियों के लिए प्रेरणा स्थल बना दिया है।जहां शराब पीने के लिए उचित व्यवस्था है।
पुलिस मित्र का मतलब इन लोगों ने गलत समझ लिया और पूरी मित्रता अराजक तत्वों के साथ निभा रहे हैं।
About The Author
Views:0





