
- रिपोर्ट: सुरेश त्रिपाठी
बलरामपुर: जहां एक तरफ अवैध प्लाटिंग को लेकर जिलाधिकारी बलरामपुर सख्त है और कार्यवाही भी जिलाधिकारी के निर्देश में हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ प्लाटरो के द्वारा भोले भाले किसान को बहला फुसलाकर सस्ते दामों पर कृषि लैंड भूमि एग्रीमेंट करवाकर मंहगे दामों पर बिना आवासीय भूमि पर परिवर्तित करवाये सरकार को राजस्व का चूना लगाकर बेचा जा रहा है।
ताजा मामला शिवपुर महंथ से त्रिलोकपुर जाने वाले मार्ग पर किए गए प्लाटिंग का निकलकर सामने आया है जहां जानकारों की मानें तो कृषि लैंड भूमि को बिना परिवर्तित करवाये प्लाटिंग कर मंहगे दामों में बेच कर सरकार को राजस्व का चूना लगाया गया है अब सवाल यह उठता है की आखिर ऐसे अवैध तरीके से कृषि लैंड भूमि को बिना आवासीय लैंड में परिवर्तित करवाये प्लाटिंग करने वाले प्लाटरो पर हो पाएगी कड़ी कार्यवाही और अवैध प्लाटिंग पर चलेगा पीला पंजा या फिर अपने ऊंचे रसूखों के दम पर बच निकलने में कामयाब होंगे प्लाटर और अवैध प्लाटिंग कर काटते रहेंगे मलाई चमचम और संबंधित सोते रहेंगे कुंभकर्णी नींद बड़ा सवाल बिना कृषि लैंड भूमि को परिवर्तित करवाये किए गए प्लाटिंग पर कार्रवाई ना होना जन-मानस में चर्चा का बिषय बना हुआ है।


