
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: कर्मचारी नेता व प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज कल बिजली विभाग में अपनों को बचाने कि होड़ लगी हुई है।
पुराने अधिकारियों के स्थानांतरण होने तथा नये अधिकारियों के तैनात होने से उन लोगों को एक अवसर प्राप्त हो गया है। जो अपने पद के अनुरूप कार्य न कर अपने निजी हितों को साधने के लिए चाटुकारिता में लगे रहते हैं। आज ऐसे ही चाटुकार लोगों द्वारा नये अधिकारियों को गुमराह कर बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों कि तैनाती कराने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों के इसारे पर अपनो को बचाने या अपने निजी हितलाभ के लिए चाटुकारिता करने वाले लोगों के इसारे पर ट्रेंड व कुशल कर्मचारियो के होते हुए भी अनट्रेंड कर्मचारियों को लाइन पर तैनात किया जा रहा है, अकुशल कर्मचारियों के होते हुए भी कुशल कर्मचारियो को अकुशल कर्मचारी के रूप में तैनात किया जा रहा है। तथा ट्रेण्ड,प्रशिक्षित व अनुभवी कुशल कर्मचारियो के होते हुए भी नये लोगों को उपकेन्द्र परिचालक के रूप में तैनात किया जा रहा है। जो न तो विभाग हित में है, और ना ही कर्मचारी हित में, जिसका संज्ञान उच्च अधिकारियों को लेना चाहिए।


