
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ के मलिहाबाद स्थित रहीमाबाद के रहमान खेड़ा इलाके में पिछले 90 दिनों से आतंक मचाने वाला बाघ आखिरकार वन विभाग के हाथों पकड़ा गया। वन विभाग की 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम लगातार बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में जुटी हुई थी।
लंबे समय की मशक्कत और अथक प्रयासों के बाद, वन विभाग की टीम को बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में सफलता मिली। इस ऑपरेशन में बेंगलुरु से आए विशेषज्ञ डॉक्टर की मदद भी ली गई, जिनकी सहायता से बाघ को शांत करने में सफलता मिली।

90 दिनों तक जंगलों में घूम रहे इस बाघ ने क्षेत्र में कई गांवों में आतंक मचाया था, जिसके बाद वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया था। अब इस बाघ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
About The Author
Views:0





