
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: तमंचे पर डिस्को का गाना अब फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर खुले आम तमंचा लहरा कर डांस करते वीडियो वायरल हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मलिहाबाद के माधवपुर से दुबग्गा के सैदपुर में टोपीलाल रावत के घर बरात आई थी। इस दौरान जब बरात में गाने की धुन नहीं बजाई जा रही थी, तब एक युवक पर तमंचे के बट से हमला करने का आरोप लगाया गया।
पीड़ित पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद पुलिस ने उन्हें थाने पर बैठा लिया और उचित कार्रवाई नहीं की। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
About The Author
Views:0





