
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस: स्वतंत्रता दिवस पर जहां पूरे प्रदेश में नगर निकायों ने साज-सज्जा में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं पुरदिल नगर नगर पंचायत में झंडा फाउंडेशन तक बिना पेंट कराए ध्वजारोहण कर दिया गया। इस तस्वीर के वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े हो गए।
जानकारी के अनुसार हाल ही में प्रदेश सरकार से विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। इसके अलावा हर साल ग्रहकर, जलकर और अन्य श्रोतों से भी मोटी आमदनी नगर पंचायत के खाते में जाती है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि जब करोड़ों रुपये आ रहे हैं, तो झंडे के फाउंडेशन जैसी छोटी-सी पुताई भी क्यों अनदेखी हो गई?

लोगों का तर्क है कि राष्ट्रीय पर्व पर लापरवाही का यह नज़ारा न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि यह नगर पंचायत की प्राथमिकताओं पर भी सवाल खड़े करता है। अब नगर में यही चर्चा है कि आखिर करोड़ों की राशि का सदुपयोग कहां और कैसे हो रहा है?





