
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
अमेरिका- बीते बुधवार को मिनियापोलिस के एक स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है जबकि 17 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमे 14 की हालत गंभीर है।
गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी ने बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली । हमलावर रॉबिन वेस्टमैन ने हथियारों पर किल डोनाल्ड ट्रंप जैसे नारे लिखे थे। इस हमले में उसने राइफल, शॉटगन और पिस्तौल का इस्तेमाल किया।





