
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
सुल्तानपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
महिला ने अपने पति सिपाही अभिषेक यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध रख रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बच्ची के साथ मायके में रह रही है और पति अब उसे अपनाने को तैयार नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही महिला थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचीं और महिला की शिकायत पर तत्काल जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि सिपाही अभिषेक यादव की तैनाती बल्दीराय थाने के बल्लीपुर चौकी में है। मामले ने पुलिस विभाग में भी हलचल मचा दी है।





