
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के शिंदे कॉलेज में आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। 20 साल की वर्षा खरात, जो मंच पर हंसते-खिलखिलाते हुए सभी से बातचीत कर रही थी, एक पल में अचानक लड़खड़ाई और मंच से गिर पड़ी।
वर्षा की चेहरे पर मुस्कान थी, और वह सभी को विदाई के पल में खुशी से अपनी बातें बता रही थी। लेकिन अगले ही पल, महज एक सेकेंड में उसकी ज़िंदगी ने हमेशा के लिए खामोश कर दिया। वर्षा को हार्ट अटैक आया और वह तुरंत इस दुनिया को छोड़ गई।
यह घटना पूरे कॉलेज और परिवार के लिए सदमे का कारण बन गई है। सब लोग अवाक हैं कि कैसे एक पल पहले हंसी-खुशी से भरी लड़की एक सेकंड में दुनिया को अलविदा कह गई। यह दुर्घटना सभी के दिलों में गहरी छाप छोड़ गई है।
About The Author
Views:0





