
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: दर्शन नगर स्थित राजर्षि मेडिकल कॉलेज के बाहर मुख्यद्वार पर स्थित पटरी दुकानदारों ने कैंटीन ठेकेदार रंजीत जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दुकानदारों का कहना है कि कॉलेज की दीवार के किनारे दुकान लगाने के लिए ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है। साथ ही यह भी आरोप है कि मेडिकल कॉलेज परिसर में बनाए गए सुलभ शौचालय को रंजीत जायसवाल ने निजी उपयोग में ले रखा है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस कैंटीन से जुड़ी गतिविधियों के चलते आरओ प्लांट की मशीनें खराब कर दी जाती हैं।
दुकानदारों का यह भी कहना है कि कॉलेज प्रशासन ठेला-रिक्शा वालों पर तो सख्ती करता है, लेकिन रंजीत जायसवाल की अवैध गतिविधियों पर आंख मूंदे बैठा है। मामले को लेकर दुकानदारों ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है।
हंगामा करने वाले ने राजेश मिश्रा के नेतृत्व में दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज प्रिंसिपल से मिलने पहुंचा, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके विरोध में राजेश मिश्रा, रविंद्र कुमार, संदीप यादव, ध्रुव राज, सचिन कुमार, ओमप्रकाश वर्मा शामिल रहे।





