
- रिपोर्ट: पंकज झा
चन्दौली। आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों से स्वयं वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान कर न्याय दिलाना चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता है।
उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर गुण-दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाए।जनता दर्शन कार्यक्रम में कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया गया।





