
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उत्तराखंड के रुड़की में स्थित होटल श्रीनिवास में सिविल लाइंस पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से 14 युवतियां और 9 युवक, जिनमें होटल का मैनेजर भी शामिल है, हिरासत में लिए गए।
इस दौरान होटल से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। देह व्यापार जैसे अनैतिक कारोबार का बढ़ता दायरा उत्तराखंड में कानून व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों के लिए लगातार चुनौती बनता जा रहा है।





