
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: भारतीय रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से आसनसोल के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष रेलगाड़ी 08 अप्रैल से 28 जून 2026 तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को झांसी से तथा 09 अप्रैल से 29 जून 2026 तक प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को आसनसोल से चलाई जाएगी।
यह रेलगाड़ी वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यात्रा के दौरान रेलगाड़ी में कुल 21 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी, साधारण द्वितीय श्रेणी तथा कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे शामिल रहेंगे।
इस विशेष व्यवस्था से ग्रीष्मकाल में यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम व सुविधाजनक होगी।




