
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती जारी है। फरीदकोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी राजनपाल को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने एक वैवाहिक विवाद की जांच के दौरान पीड़ित परिवार से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। यही नहीं, शिकायत को दबाने के लिए उन्होंने एसएसपी के रीडर को भी रिश्वत देने की कोशिश की। मामले की जांच जारी है और प्रशासन इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश मान रहा है।
About The Author
Views:0





