
गाजियाबाद।
गाजियाबाद के लालकुआ में बदमाशों ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. तीन से चार बदमाशों ने घर में घुसकर एक शख्स का गुप्तांग काट लिया और उसे लेकर फरार हो गए। दअरसल 28 फरवरी की रात करीब 11-12 बजे, 42 वर्षीय संजय यादव अपने कमरे में सो रहे थे, तभी 3-4 अज्ञात लोग जबरन कमरे में घुस आए और सो रहे शख्स संजय यादव का गुप्तांग काट दिया। इस मामले में परिवार ने किन्नर पारो और उसके साथियों पर आरोप लगाया है।
मामला वेव सिटी थाने का है जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी उपासना पाण्डेय ने जानकारी दी कि कुछ लोग संजय यादव के कमरे में घुस कर उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया उसके बाद प्राइवेट पार्ट काट कर भाग गए।
About The Author
Views:0





