
- वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सैफ अली (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी भदोही जनपद का निवासी बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को एक दुकानदार ने अपनी दुकान से लोहे के टुकड़े चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर चेतगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने 27 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सात लोहे की प्लेटें बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव तथा कांस्टेबल भीम कुमार शामिल रहे।



