
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट खुलकर सामने आ गई है। पाकिस्तानी सेना ने भारत के कई प्रमुख शहरों—श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और चंडीगढ़ समेत कुल 15 शहरों—को निशाना बनाने की साजिश रची। ड्रोन और मिसाइलों के जरिए किए गए इन हमलों की कोशिश को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से की गई ये हरकतें ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में बदले की भावना से प्रेरित थीं। लेकिन भारत की सतर्क वायु रक्षा प्रणाली और खुफिया एजेंसियों की चुस्ती के चलते दुश्मन के मंसूबे ध्वस्त हो गए।
रक्षा सूत्रों का कहना है कि भारत हर मोर्चे पर पूरी तरह से तैयार है और किसी भी तरह की आक्रामकता का माकूल जवाब देने में सक्षम है।




