
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। शहर में यात्रियों की सुरक्षा और अवैध ई-रिक्शा पर नियंत्रण के लिए ‘ऑपरेशन सेफ राइड’ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी ई-रिक्शा स्वामियों और चालकों का सत्यापन कराया जा रहा है।
सत्यापन के बाद प्रत्येक चालक का डाटा जनरेट कर एक क्यूआर कोड तैयार किया जाएगा। यह क्यूआर कोड ई-रिक्शा में चिपका दिया जाएगा , जिससे पुलिस और यात्री आसानी से चालक की पहचान कर सकेंगे।
अभियान को सफल बनाने के लिए पारा थाना प्रभारी सुरेश सिंह के नेतृत्व मे डॉक्टर खेड़ा चौकी इंचार्ज आशीष सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मैदान में टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में ई-रिक्शा चालकों के दस्तावेजों की जांच की।
पुलिस का कहना है कि सत्यापन न कराने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ‘ऑपरेशन सेफ राइड’ का मकसद शहर में ई-रिक्शा संचालन को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है।




