
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। भारतीय रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच साप्ताहिक आरक्षित विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। यह रेलगाड़ी 16 अप्रैल से 09 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली से तथा 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को सीतामढ़ी से संचालित की जाएगी।
दिल्ली से चलकर यह रेलगाड़ी गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा, गोरखपुर, रक्सौल होते हुए सीतामढ़ी पहुँचेगी। वापसी में भी यही मार्ग रहेगा।
इस विशेष रेलगाड़ी में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 21 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें शयनयान, साधारण श्रेणी तथा विभिन्न वातानुकूलित श्रेणियों के डिब्बे शामिल हैं।
इस व्यवस्था से ग्रीष्मकाल में यात्रियों को भीड़ से राहत मिलने के साथ यात्रा अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होगी।




