
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
नोएडा: गाजियाबाद के टाइल्स व्यापारी के बेटे शशांक गुप्ता को निशा उर्फ प्रीति ने फोन पर दोस्ती कर अपने जाल में फंसाया। मिलने के बहाने उसे नोएडा बुलाया, जहां प्रीति के साथियों ने शशांक का अपहरण कर लिया। उसे कन्नौज जिले में बंधक बनाकर रखा गया और उसके परिवार से 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने पांच अपहरणकर्ताओं—मोहित गुप्ता, आलोक यादव, निमय शर्मा, श्याम सुंदर और सुमित कुमार—को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अंकित और निशा उर्फ प्रीति अभी फरार हैं। जांच में पता चला कि मोहित और आलोक पर भारी कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उन्होंने इस अपहरण की साजिश रची।




