
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या: अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में फैजाबाद अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश देखा गया। संघ के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह के नेतृत्व में हजारों अधिवक्ताओं ने राम पथ को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान राम पथ पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया और अधिवक्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। अधिवक्ताओं का कहना था कि जब तक सरकार अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 को वापस नहीं लेती, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस आंदोलन के चलते पूरी कचहरी प्रभावित रही। रजिस्ट्री ऑफिस में भी कोई बैनामा नहीं हुआ और स्टाम्प वेंडरों की हड़ताल के कारण लोग स्टाम्प के लिए परेशान होते रहे।
About The Author
Views:0





