- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जौनपुर जफराबाद थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव में एक विवाहिता प्रीति गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात घटी, जब खाना खाने के बाद प्रीति सोने के लिए गई थी। कुछ समय बाद उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई और ससुराल पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जफराबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
जफराबाद थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि अब तक विवाहिता के मायके पक्ष से किसी प्रकार की तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन जारी रखे हुए है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।




