
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0- 0155/2026, धारा 103(1) BNS एवं 3(2)(v) SC/ST ACT से संबंधित वांछित अभियुक्त मोनू उर्फ आनंद श्रीवास्तव पुत्र नन्हे लाल, निवासी J35/133 नक्खीघाट, थाना जैतपुरा, वाराणसी को दिनांक 06 जुलाई 2026 को लगभग 12:15 बजे वरुणा कॉरिडोर, नक्खीघाट से गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादिनी द्वारा 05 जुलाई 2026 को थाना जैतपुरा में सूचना दी गई थी कि उसके पति धीरज सरोज (उम्र लगभग 30 वर्ष) को उसके मित्र मोनू उर्फ आनंद श्रीवास्तव द्वारा शराब पिलाकर पुल के नीचे गहरे पानी में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी, जिसके संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह एवं कांस्टेबल विपिन मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह कार्रवाई काशी जोन पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।




