
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहना इलाके से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दवाई लेकर मां के साथ घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। लूट की यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस की सक्रियता न के बराबर है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद पुलिस क्या ठोस कदम उठाती है।




