
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज इलाके की झोपड़पट्टी में शुक्रवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 60 झुग्गी-झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों के साथ पुलिस टीम भी राहत कार्यों में जुटी रही।
घटनास्थल पर मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा, दरोगा जगमोहन दुबे और क्षेत्र की सभी चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे। राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
About The Author
Views:0





