
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र में गाड़ी के बोनट पर शराब की बोतल रखकर सड़क पर बवाल मचाने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 22 मई की देर रात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।
वीडियो में आरोपी खुलेआम शराब पीते और शहर की शांति व्यवस्था का मजाक उड़ाते नजर आए। मामले को गंभीरता से लेते हुए मड़ियांव थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक स्थलों पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
About The Author
Views:0





