
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के जोन 3 अंतर्गत जानकीपुरम तृतीय वार्ड संख्या 22 के मिश्रपुर वन डिपो क्षेत्र की सड़कों की बदहाली लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
बारिश के चलते स्कूल जाने वाला मुख्य रास्ता कीचड़ में तब्दील हो चुका है, जिससे रोज़ाना सैकड़ों स्कूली बच्चों को फिसलन भरी सड़क पर होकर गुजरना पड़ता है।
इस रास्ते पर कई वाहन चालक भी फिसलकर घायल हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों और उनके अभिभावकों ने वर्षों से सड़क की हालत सुधारने की मांग की है, लेकिन न तो नगर निगम और न ही स्थानीय पार्षद ने इस दिशा में कोई कदम उठाया है।
लोगों का कहना है कि जर्जर सड़क कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, मगर संबंधित अधिकारियों की चुप्पी से नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
About The Author
Views:0





