
उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) को अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय एक बड़े वाहन फर्जीवाड़ा गैंग के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। STF ने ट्रकों के इंजन नंबर और चेसिस नंबर में कई बार हेरफेर कर तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विजय शंकर मिश्रा, बृजेश कुमार उर्फ विपिन और जय प्रकाश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से STF ने 4 ट्रक, 1 छोटा हाथी वाहन और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।
STF टीम ने यह कार्रवाई सुल्तानपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर बायपास रोड स्थित मुफीद के गैराज से की। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच की जा रही है।





