
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के सुगमाऊ जराहरा रोड पर खुले टैंक में गिरी एक गाय को सकुशल बाहर निकालकर उप निरीक्षक सगीर ख़ान ने मानवता की अनोखी मिसाल पेश की।
बताया जा रहा है कि गाय कई घंटों से टैंक में फंसी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ था।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कई बार मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीडो व पुलिस कर्मियों की मदद से रस्सों के सहारे कड़ी मशक्कत कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के बाद क्षेत्रीय लोगों ने उप निरीक्षक सगीर ख़ान और पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।





