
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मवैया इलाके में रेलवे की ज़मीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए आरपीएफ ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान तिवारी होटल के पास बनी अवैध दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। सूत्रों के मुताबिक, दुकानदारों को कई दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था, लेकिन समयसीमा समाप्त होने के बाद भी कब्जे नहीं हटाए गए, जिसके बाद आरपीएफ ने बुलडोजर अभियान शुरू किया।
आरपीएफ की टीम पूरे इलाके में अवैध निर्माणों को हटाने में जुटी है। वहीं, कार्रवाई की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
अधिकारियों का कहना है कि रेलवे की भूमि पर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आगे भी ऐसे कब्जों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



