
लखनऊ के ईको गार्डन में 68500 सहायक शिक्षक भर्ती आरक्षण मामले को लेकर अभ्यर्थियों का धरना जन्माष्टमी के दिन भी जारी रहा। सैकड़ों अभ्यर्थी माननीय राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश के अनुपालन और तत्काल नियुक्ति की मांग को लेकर धरने में डटे रहे।
अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि आयोग के आदेश के अनुसार OBC अभ्यर्थियों को पूर्णांक 150 में 60 अंक (40 प्रतिशत) पर परिणाम संशोधित कर नियुक्ति दी जाए तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
जहाँ आज जन्माष्टमी के पर्व पर इन अभ्यर्थियों को अपने अपने घरों में होना चाहिए लेकिन आरक्षण घोटाले पर न्याय के लिए धरना देने को मजबूर है।
अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक आदेश का अनुपालन कर नियुक्ति नहीं दी जाती, धरना अनवरत जारी रहेगा।
आंदोलन को सरदार सेना, OBC मोर्चा, व तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित राष्ट्रीय किसान यूनियन और राकेश टिकैत साहब का समर्थन मिला है।




