
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ में वक्फ बिल के खिलाफ जुमे की नमाज़ के बाद बड़ा इमामबाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया गया। आसिफी इमामबाड़ा परिसर में लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर अपना विरोध जताया। तख्तियों पर “वक्फ बिल धोखा है” लिखा गया था, और “वक्फ बिल वापस लो” के नारे लगाए गए। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर इस प्रदर्शन में शामिल हुए।
About The Author
Views:0





