
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ : नगर निगम ने उत्तर प्रदेश वन निगम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उस पर ₹17 लाख का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई चिड़ियाघर के पास बिना अनुमति रोड कटिंग (सड़क खुदाई) करने के मामले में की गई है।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, यूपी वन निगम द्वारा अनुमति लिए बिना सड़क की खुदाई की जा रही थी, जिससे शहर की सड़कों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा। मामले की जांच के बाद नगर निगम ने नोटिस जारी कर ₹17 लाख का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया।

नगर निगम ने वन निगम को निर्धारित समय सीमा के भीतर जुर्माना राशि जमा करने के निर्देश भी दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कार्य करने वाले किसी भी विभाग या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा, और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
About The Author
Views:0





